फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सनसनीखेज वारदात: शराब ठेके के पास सिलिंडर से सिर पर वार कर मजदूर की हत्या, मौके से भागे तीन आरोपी

Sat, 31 Oct 2026 10:33 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में शनिवार की रात सनसनीखेज मामला सामने आया। सिलिंडर से सिर पर वार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग गए। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्नरेट के आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया में शनिवार की रात रंजिश में मनबढ़ों ने मजदूर अंकित राजभर (26 वर्ष) की सिलिंडर से सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची आदमपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। आदमपुर पुलिस ने शव को संरक्षण में लेकर मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के मोर्चरी हाउस में रखवाया।

विज्ञापन


कोनिया के विजईपुरा निवासी अंकित राजभर मजदूरी करता था। इन दिनों वह मकान की रंगाई, पुताई कर रहा था। घर के पास ही एक मकान में रंगाई पोताई का कार्य कर रहा था। शाम को मजदूरी से अंकित घर लौटा। घर के पास ही देसी शराब का ठेका है। ठेका के पास अंडा की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान क्षेत्र के रहने वाले बुढ़वा विश्वकर्मा समेत दो अन्य लोगों से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। 

Trending Videos

शराब पीने के बाद पुरानी बात को लेकर बुढ़वा विश्वकर्मा ने अंकित को गाली दे दी। जब अंकित ने विरोध किया तो बुढ़वा और उसके साथ रहे दो अन्य युवकों ने अंकित की पिटाई कर दी। तभी बुढ़वा ने पास में रखे छोटे सिलिंडर से अंकित के सिर पर वार कर दिया।

सिर पर तेज वार से अंकित वहीं अचेत हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। यह देखते ही बुढ़वा और उसके दोनों साथी वहां से भाग निकले। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना अंकित के परिजनों को दी। परिजनों और पड़ोसियों ने तुरंत अंकित को ई-रिक्शा की मदद से मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

लगभग 40 मिनट के बाद चौकी इंचार्ज को घटना की सूचना मिली। हरकत में आई पुलिस ने तुरंत शव को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के मोर्चरी हाउस में रखवाया। सूचना मिलते ही एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

आदमपुर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसी कैमरे खंगाले। अंकित की भाभी रीना देवी ने पुलिस को बताया कि देवर दोपहर में खाना खाकर अपने काम पर गए थे। शाम को घर पहुंचे तो ब्रश, पेंट रखकर घर के पास में ही स्थित एक दुकान पर गए थे। वहीं, पर बुढ़वा विश्वकर्मा समेत अन्य लोगों से विवाद हुआ और सभी ने सिलिंडर से वार कर हत्या कर दी। 

आदमपुर इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि अंकित की मां सरस्वती देवी और पिता छुन्नी लाल राजभर की पूर्व में मौत हो चुकी है। बड़ा भाई मोहन लाल है, जो कि दिव्यांग है। भाभी रीना देवी है। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। शव को संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें