इधर, जानकारी मिलते ही सीओ सिटी अनिल कुमार व कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस टीम सराफा दुकानदार से पूछताछ करने में जुट गए। वहीं, लूट की जानकारी मिलते ही एसपी विनय कुमार सिंह और एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने घंटों छानबीन करने के बाद मातहतों को दिशा निर्देश दिया।
सीसीटीवी को खंगालने में जुटी पुलिस टीम, नाकेबंदी कर शुरू की चेकिंग
बंशीबाजार स्थित सराफा दुकान से हुई लूट के बाद पहुंची पुलिस टीम ने दुकान में लगे सीसीटीवी को खंगालने लगी। यहीं नहीं बाहर लगे अन्य दुकानों पर सीसीटीवी फुटेज को देखने में टीम जुटी हुई थी। यहीं नहीं दुकान के अन्य कर्मियों से भी टीम एक- एक करके पूछताछ में जुटी हुई है। साथ ही नाकेबंदी करके पुलिस टीम ने भुतहियाटांड, चौकिया, विशेश्वरगंज, रौजा सहित अन्य प्रमुख इलाकों में चेकिंग अभियान भी शुरू कर दी। साथ ही संदिग्धों को उठाने के साथ पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
एसओजी सहित चार टीम गठित, तबाड़तोड़ छापेमारी शुरू
गाजीपुर। एसपी ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस के सहित पुलिस की चार टीम गठित की गई है। एक टीम दुकान के अंदर घटना की पूरी जानकारी लेने के साथ दुकानदार से एक- एक बिंदुओं पर पूछताछ कर जानकारी लेने में जुटी हुई है। जबकि एसओजी, सर्विलांस और अन्य तीन टीम ताबड़तोड़ संभावित ठिकानों पर दबिश देने में जुटी हुई है। टीम खासकर उन दुकानों के बाहर के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है, जो चौकिया के तरफ जाने वाले सड़क के किनारे स्थित है।
एक लुटेरा दुकान के बाहर कार में बैठा था। जबकि दो लुटेरे दुकान के अंदर गए। सोने की चेन देखने के बहाने से दुकानदार से लिया। इसके बाद लुटेरों ने दो राउंड फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया है। दुकानदार संजय कुमार वर्मा के बेटे ने बताया कि लुटेरों ने सोने की छह चेन लुटा है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ लुटेरों को पुलिस टीम चिह्नित करने में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश होगा। -विनय कुमार सिंह, एसपी गाजीपुर