फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HOLI 2018: चीन की पिचकारी के रंग से बचाएगा मोदी मुखौटा

Thu, 01 Mar 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मोदी मुखौटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस बार होली में जहां चीन की पिचकारी छाई है तो वहीं मोदी के मुखौटा की पहली मांग बनी हुई है। चीन की पिचकारी से निकलने वाला रंग से मोदी मुखौटा बचाएगा। बनारस के सभी बाजार होली के रंगों से सज गए हैं।
विज्ञापन


उत्सव और उमंग से सराबोर होली को लेकर युवा हो या बच्चे सभी क्रेजी हैं। हर जगह पिचकारी रंग, अबीर-गुलाल की भरमार है। अलग-अलग तरह की पिचकारियां बच्चों और युवाओं को काफी आकर्षित कर रही हैं।

स्पाइडर मैन, बार्बी वाटर टैंक, छोटा भीम, स्टेन गन, टैंकर, बेन टेन, पिचकू, एयर गन, स्पाइडर मैन, एंग्री बर्ड्स, दबंग, प्रेशर गन, बाहुबली, मोटू-पतलू, एवेंजरर्स एसेंबल, पिस्टल, मशीन गन वाली पिचकारियां खूब बिक रही हैं। वहीं इस बार एंग्री बर्ड, शेर, चीता, ड्रैक्युला, मोदी का मुखौटा खास है।
विज्ञापन


बच्चों को रंगीन गुब्बारे भी खूब भा रहे हैं। पीडीआर मॉल स्थित एक गिफ्ट की दुकान पर इस बार कलर डे शूटर आया है। इसमें अबीर भरा हुआ। अबीर गिफ्ट पैक भी है। इस बार बैलून में बार बार रंग भर कर फुलाने से छुटकारा पाने के लिए कैप्सूल रंग लाया गया है।

कैप्सूल में रंग रहता है, जिसे बैलून में डाल कर आसानी से फुलाया जा सकता है। इसकी कीमत 30-60 रुपये प्रति बॉक्स है। पहली बार गुलाल उड़ाने वाली पिचकारी भी सबको रंगों से सराबोर करेंगी। गुलाल अबीर शूटर कलर डे 250 रुपये, होली ब्लास्टर अबीर 150 रुपये प्रति पीस है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें