फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकरौरा नरसंहार कांडः वादिनी हीरावती गिरफ्तार, अदालत में की गई पेश

Thu, 01 Mar 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सिकरौरा नरसंहार कांड मामले में वादिनी हीरावती देवी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के दूसरे दिन बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


कोर्ट ने वादिनी को इस शर्त पर रिहा किया कि वो घर छोड़ने से पहले पुलिस को सूचित करेगी। यदि स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती है तो उसकी जानकारी बलुआ थानाध्यक्ष और एसपी चंदौली को देगी।

चंदौली पुलिस हीरावती के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराएगी। कोर्ट ने कहा कि सिकरौरा नरसंहार कांड की सुनवाई की अगली तिथि नौ मार्च को वादिनी पेश होगी।

बताते चलें कि मंगलवार को सिकरौरा नरसंहार कांड की सुनवाई को दौरान वादिनी हीरावती देवी के पेश न होने और इस संबंध में चंदौली पुलिस को कोई जानकारी न होने पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। इसके साथ ही हीरावती देवी की सुरक्षा में तैनात गनर को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें