फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi Cabinet: नरेंद्र मोदी ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, जश्न में डूबा संसदीय क्षेत्र वाराणसी; बजे ढोल-नगाड़े

Sun, 09 Jun 2024 07:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: भाजपा की केंद्र में सरकार बनने प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण के बाद चोलापुर थाना क्षेत्र के नियार बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर खुशी जाहिर की। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने डीजे, बैंड-बाजे के साथ नियार रामलला मंदिर से वनस्पति धाम तक किलोमीटर तक लंबा जुलूस निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री की शपथ लेते ही उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ता खुशी मनाने लगे। जमकर पटाखे फोड़े गए। मिठाइयां बांटी गईं और ढोल-नगाड़े बजाए गए। रोहनिया, गुलाब बाग स्थित कार्यालयों पर भी जश्न मनाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। कहा कि वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भारत को और विकसित बनाएंगे।

विज्ञापन




सेवापुरी विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने दिल्ली जाकर शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया और शपथ ग्रहण समारोह के ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। एक दर्जन कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम ने बताया कि दिल्ली से बुलावा के मिलने के बाद वे लोग शपथ ग्रहण समारोह में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि नरेंद्र मोदी देश के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच दिया है। यह पल काशीवासियों और प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए गौरव का पल था। कहा कि काशी के लोगों ने न सिर्फ सांसद चुना है, बल्कि देश का प्रधानमंत्री भी चुना है। उनके साथ सेवापुरी क्षेत्र से दिल्ली जाने वालों में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, जिला मंत्री अश्विनी पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बिंद व शशि प्रकाश सिंह तथा विक्रमादित्य पटेल व यतीश तिवारी भी थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें