फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल ने शेयर किया काशी का वीडियो, लिखा- 'अब तक मैं जहां भी गई हूं उसमें सबसे डरावना शहर है वाराणसी', मचा बवाल

Wed, 30 Nov 2022 03:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अपर्णा के वीडियो को लोगों ने अपमानजनक बताया।  मामला बढ़ता देख अपर्णा ने वीडियो को लेकर माफी भी मांगी और कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। अपर्णा की पोस्ट पर करीब 10 हजार लोगों ने कमेंट कर उन्हें इस पवित्र शहर की आलोचना करने के लिए निशाने पर लिया।
विज्ञापन
पहले बताया वाराणसी को सबसे डरावना शहर, फिर मांगी माफी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की रहनेवाली भारतवंशी मॉडल ने  दुनिया के सबसे प्राचीन शहर बनारस को सबसे डरावना शहर बताया। वाराणसी यात्रा पर आई मॉडल का सामना सड़क पर खुले जानवर, गंगा में गिरती हुई गंदगी और जलती हुई चिताओं से हुआ। विदेशी मॉडल ने इन सबका वीडियो सोशल मीडिया पर डालते हुए लिखा कि वाराणसी सबसे डरावना शहर है। इसके बाद लोगों का गुस्सा मॉडल के वीडियो पर फूट पड़ा, मॉडल अपर्णा सिंह ने अपने कमेंट के लिए माफी मांगी।

विज्ञापन

अमेरिका की रहनेवाली एक भारतवंशी मॉडल अपर्णा सिंह हाल ही में एक बिजेनस ट्रिप के लिए वाराणसी आई थी। इसी दौरान उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया. उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- अब तक मैं जहां भी गई हूं उसमें सबसे डरावना शहर है वाराणसी। 
अपर्णा के वीडियो को लोगों ने अपमानजनक बताया।  मामला बढ़ता देख अपर्णा ने वीडियो को लेकर माफी भी मांगी और कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। अपर्णा की पोस्ट पर करीब 10 हजार लोगों ने कमेंट कर उन्हें इस पवित्र शहर की आलोचना करने के लिए निशाने पर लिया। एक यूजर ने लिखा- आगे से कहीं जाने से पहले रिसर्च कर के जाइएगा और बिना किसी जजमेंट के नए एक्सपीरियंस के लिए तैयार रहिएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत इसे सबसे चमत्कारी जगह बनाती है।मैं सबको वहां जाने के लिए रिकमेंड करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपर्णा ने वीडियो की शुरुआत में गंगा नदी का शॉट दिखाए और कहा- गंगा नदी वास्तव में बहुत प्रदूषित और सीवेज से भरी हैं। अपर्णा इस वीडियो में कह रही हैं कि आप देख सकते हैं कि यहां लोग नहा रहे हैं।होटल के रास्ते में आप डेड बॉडीज को जलते देख सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने होटल को भी खराब बताया था।.
वीडियो के आखिर में अपर्णा ने कहा- आप सड़क के बीच में लोगों और कुत्तों को सोते देख सकते हैं। ये जगह वास्तव में बहुत खराब है। इसके बाद लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। तीखी प्रतिक्रिया और विरोध को देखते हुए अपर्णा ने बाद में वीडियो के लिए माफी भी मांगी। उन्होंने कहा- मैं माफी मांगना चाहती हूं, क्योंकि मैं अपमान करने की कोशिश नहीं कर रही थी। मैं बस अपना अनुभव रही थी। भारत एक खूबसूरत देश है लेकिन ये खास जगह, बस मेरी तरह की नहीं थी।
बता दें कि अपर्णा का परिवार मूल रूप से लखनऊ का रहने वाला है। अपर्णा का जन्म और उनका पालन-पोषण अमेरिका के जॉर्जिया शहर में हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें