बनारस में ब्लैक आउट का असर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, गोलघर पुरानी साड़ी मंडी में व्यापारियों ने रात 9 बजे ब्लैक आउट किया। पुलिस लाइन में रात 8.40 बजे ब्लैक आउट हुआ। काशी विद्यापीठ परिसर में बुधवार की देर शाम 7.30 बजे से 8.30 बजे तक अंधेरा छा गया। उधर, सुबह 6 बजे पुलिस लाइन में सायरन बजा। लोग सतर्क हो गए और खुद को सुरक्षित स्थान पर ले गए।
बनारस में ब्लैक आउट का असर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में बुधवार को एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम ने हवाई हमले और बचाव का प्रदर्शन किया। लोगों को बचाव के तरीके बताए गए। एनडीआरएफ की टीम ने घायलों को बाहर निकाला। गैस सिलिंडर में आग लगने और उसे बुझाने का प्रशिक्षण दिया।
उप सेनानायक 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की मौजूदगी में रिजर्व पुलिस लाइंस कमिश्नरेट वाराणसी अवस्थित परेड ग्राउंड में गृह मंत्रालय भारत सरकार व उप शासन के निर्देश के क्रम में मॉक ड्रिल हुई।