फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: चारों पार्किंग के लिए बन रहा ऐप, घर से निकलने के पहले बुक करा सकेंगे पार्किंग

Fri, 21 Jan 2022 01:08 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में बनी चार पार्किंग में कौन सी पार्किंग आपके करीब है और किस पार्किंग में जगह है, ये आप ऐप से देख सकेंगे। साथ ही पार्किंग की स्पेस बुक भी कर सकेंगे। 
विज्ञापन
गोदौलिया की मल्टी लेवल पार्किंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में आने वाले दिनों में घर से निकलने के पहले लोग पार्किंग में जगह बुक करा सकेंगे। अब आप अपनी पार्किंग ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। वाराणसी में बनी चार पार्किंग में कौन सी पार्किंग आपके करीब है और किस पार्किंग में जगह है, ये आप ऐप से देख सकेंगे। साथ ही पार्किंग की स्पेस बुक भी कर सकेंगे। 

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीएमडी प्रोजेक्ट्स एंड कोआर्डिनेशन डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि काशी के सबसे भीड़ वाले इलाकों में यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए सरकार पार्किंग को और आधुनिक बनाने जा रही है। अब सरकार गाड़ी पार्क करने की सुविधा के लिए ऐप लांच करेगी। जिसका जिम्मा स्मार्ट सिटी को दिया गया है।

इस ऐप के जरिए आप अपने निकट के पार्किंग तक पहुंच सकेंगे। पहले से ही वहां पार्किंग की उपलब्धता जान सकेंगे। अपने मन मुताबिक जगह को ऐप के जरिये बुक कर सकेंगे। बुक करने के पेमेंट करने के बाद टिकट भी आपके मोबाइल पर  जाएगा। जिससे आप लाइन में लगने से बच जाएंगे। आप का समय भी ख़राब नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार पहिया व दो पहिया वाहन के लिए स्थान है कि नहीं ऐप पर 24 घंटे शो करेगा। इस ऐप पर करीब सात दिनों तक की बुकिंग की सुविधा देने का प्लान है। सरकार ने कुछ महीने पहले चार पार्किंग जनता की सहूलियत के लिए लोकार्पण किया था।

जिसमें गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग में  375 दो पहिया खड़े किए जा सकते हैं। बेनियाबाग भूमिगत पार्किंग में 470 चार पहिया तथा 130 दो पहिया वाहन खड़े किए जा सकते हैं। टाउनहाल में 150 चार पहिया व 200 दो पहिया खड़े किए जा सकते हैं। सर्किट हाउस अंडर ग्राउंड पार्किंग भी 178  दो पहिया वाहन और 112  कार खड़े किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें