फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amla Navami 2023: अक्षय नवमी आज, क्या है आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करने की मान्यता?

Tue, 21 Nov 2023 02:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी 20 नवंबर को अर्धरात्रि के बाद 3:17 बजे लगेगी और 21 नवंबर मंगलवार को अर्धरात्रि के बाद 1:10 मिनट तक रहेगी। शतभिषा नक्षत्र 20 नवंबर को रात्रि 9:26 बजे से 21 नवंबर को रात्रि 8:02 बजे तक रहेगा। अक्षय नवमी का व्रत 21 नवंबर यानी मंगलवार को रखा जाएगा।
विज्ञापन
आंवला नवमी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय पुण्य की कामना से मनाया जाने वाला पर्व अक्षय नवमी कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन मनाया जाएगा। अक्षय नवमी इस बार 21 नवंबर को शतभिषा नक्षत्र में मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस पर्व पर भगवान श्री हरि विष्णु की पंचोपचार, दशोपचार या षोडशोपचार पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली मिलेगी।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी 20 नवंबर को अर्धरात्रि के बाद 3:17 बजे लगेगी और 21 नवंबर मंगलवार को अर्धरात्रि के बाद 1:10 मिनट तक रहेगी। शतभिषा नक्षत्र 20 नवंबर को रात्रि 9:26 बजे से 21 नवंबर को रात्रि 8:02 बजे तक रहेगा। अक्षय नवमी का व्रत 21 नवंबर यानी मंगलवार को रखा जाएगा। अक्षय नवमी के दिन व्रत रखकर भगवान श्री विष्णु की पूजा अर्चना तथा आंवले के वृक्ष के समीप या नीचे बैठकर भोजन करने की धार्मिक मान्यता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार आंवले के वृक्ष की पूजा से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। पूजन के बाद आंवले के वृक्ष की परिक्रमा का भी विधान है। इस दिन किए गए दान से जीवन में हुए पापों का शमन होता है। यदि आंवले का वृक्ष उपलब्ध ना हो तो मिट्टी के नए गमले में आंवले का पौधा लगाकर उसकी पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें