फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के अंतिम दर्शन नहीं कर पाए विधायक मुख्तार अंसारी, न पहुंचने का ये रहा कारण

Mon, 31 Dec 2018 11:13 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर/मऊ
विज्ञापन
1 of 5
बाहुबली मुख्तार अंसारी
उत्तर प्रदेश में मऊ के सदर विधायक मुख्तार अंसारी और गाजीपुर के पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की मां राबिया अंसारी (93 वर्ष) का निधन हो गया। राबिया अंसारी लंबे समय से बीमार चल रही थी।विधायक मुख्तार अंसारी अपनी मां राबिया अंसारी का अंतिम दर्शन नहीं कर पाए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

जिले में शोक की लहर

2 of 5
ghazipur - फोटो : amar ujala
इस समय मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद हैं। पीएम मोदी का कार्यक्रम एवं रविवार अवकाश का दिन होने के कारण उन्हें पे-रोल नहीं मिल पाईं। इसलिए परिवार के लोगों ने शनिवार को ही उनको काली बाग स्थित उनके आबाई कब्रिस्तान में जोहर बाद सुपुर्दे खाक किया। मुख्तार अंसारी 2004 से ही जेल में बंद हैं। 2006 में उनके पिता सुभानुल्लाह अंसारी के निधन पर उन्हें तीन दिन की पेरोल मिली थी लेकिन मां के निधन पर वह अंतिम दर्शन नहीं कर पाए। 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
ghazipur - फोटो : amar ujala
बताते चलें कि मुख्तार अंसारी की मां के निधन के ही दिन उनके पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं नगर पालिका मुहम्मदाबाद के पूर्व चेयरमैन सुभानुल्लाह अंसारी की 13वीं पुण्यतिथि थी। मालूम हो कि राबिया अंसारी के पति सुभानउल्लाह अंसारी की मौत 29 दिसंबर 2006 को हुई थी।
 
 

4 of 5
ghazipur - फोटो : amar ujala
राबिया अंसारी की मौत से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। शोक में मुहम्मदाबाद, यूसुफपुर की अधिकतर दुकानें बंद थी। उनके निधन की खबर मिलते ही बडी़ तादाद में लोगों ने फाटक पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई एवं श्रद्धांजलि दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्तार अंसारी
राबिया अंसारी के तीन पुत्र पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, पूर्व सांसद अफजाल अंसारी एवं मऊ विधायक मुख्तार अंसारी हैं। इनकी तीन पुत्रियां भी हैं। राबिया अंसारी को जनप्रतिनिध सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें