फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को यूपी पुलिस के कांस्टेबल को समझाना पड़ गया भारी, इस पार्टी के लोगों ने ले ली जान

Mon, 31 Dec 2018 12:55 AM IST
अंकुर श्रीवास्तव न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
1 of 6
पथराव में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : ani
उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल को धरने पर बैठे लोगों को समझाना भारी पड़ गया। धरना दे रहे लोगों ने कांस्टेबल की पीट-पीटकर जान ले ली और अन्य पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। वहीं प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। घटना उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
मची भगदड़ - फोटो : amar ujala
डीएम के बालाजी ने बताया कि आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य को चिह्नित किया जा रहा है। गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। सीएम योगी ने मामले को संज्ञान में लिया है। सीएम ने पुलिसकर्मी के परिजनों को 40 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

 
विज्ञापन

3 of 6
ghazipur - फोटो : ani
आरक्षण के लिए निषाद पार्टी के लोग सरजू पांडेय पार्क में शनिवार को धरना-प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने पीएम मोदी के कार्यक्रम के चलते अनुमति नहीं दी थी। अशांति फैलाने की आशंका पर पुलिस ने निषाद पार्टी के एक नेता को हिरासत में भी लिया था। इससे नाराज पार्टी के लोगों ने कठवामोड़ पुलिया के किनारे धरना-प्रदर्शन करने के साथ जाम लगा दिया था। 

 

4 of 6
ghazipur - फोटो : ani
करीब दो बजे नगर के आरटीआई मैदान में पीएम का कार्यक्रम खत्म होने के बाद मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष सुधाकर राय पीएम के कार्यक्रम से पुलिस कर्मियों के साथ लौट रहे थे। कठवामोड़ पुलिया पर जाम में इनका भी वाहन फंस गया। 

 
विज्ञापन

5 of 6
यूपी पुलिस
इस पर पुलिस कर्मी वाहन से उतर कर जाम हटाने लगे। इसी बीच धरने पर बैठे लोग वहां पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने पथराव कर दिया। इसमें बस, स्कार्पियो और कार के शीशे टूट गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उपद्रवियों ने करीमुद्दीनपुर थाने में तैनात प्रतापगढ़ निवासी दीवान सुरेश प्रताप वस्त (48) की लात-घूसों से पिटाई करने के साथ पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। जिला अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर डीएम के बालाजी, एसपी यशवीर सिंह अस्पताल पहुंचे और पुलिस कर्मियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें