फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विधायक अभय सिंह के अधिवक्ताओं ने की जिरह, धनंजय सिंह पर हमले के मामले में अब 24 मार्च को सुनवाई

Wed, 18 Mar 2026 10:36 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पूर्व सांसद धंनजय सिंह पर हमले के मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान विधायक अभय सिंह के अधिवक्ताओं ने जिरह की। वहीं अदालत ने अब मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 मार्च की तारीख तय की है।
 
विज्ञापन
पूर्व सांसद धनंजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में मंगलवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सुनवाई हुई। इसमें आरोपी विधायक अभय सिंह की ओर से अधिवक्ता ने बहस की। पूर्व सांसद के अधिवक्ताओं से अलग-अलग मुद्दों पर सवाल पूछे। अब मामले की सुनवाई 24 मार्च को होगी।

विज्ञापन


प्रकरण के अनुसार 4 अक्तूबर 2002 को तत्कालीन विधायक व पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपने साथियों के साथ वाहन से जौनपुर लौट रहे थे। आरोप है कि वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर स्थित टकसाल सिनेमा हॉल के पास बोलेरो से उतरे अभय सिंह और उनके 4–5 साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। हमले में धनंजय सिंह, उनके गनर और चालक समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को सिंह मेडिकल में भर्ती कराया गया था।

इस मामले में वादी धनंजय सिंह ने अयोध्या की गोसाईगंज सीट से विधायक अभय सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान नाम सामने आने पर पुलिस ने विनीत सिंह, संदीप सिंह, संजय सिंह रघुवंशी, विनोद सिंह और सत्येंद सिंह को भी नामजद किया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: मोटरबोट पर चिकन बिरयानी खाकर गंगा में फेंकीं हड्डियां, 14 आरोपी गिरफ्तार; वायरल हुआ था वीडियो
विज्ञापन


मामले की सुनवाई अंतिम दौर में चल रही है। अभियोजन की ओर से पहले ही बहस पूरी की जा चुकी है। पिछली तिथि पर आरोपी सत्येंद्र सिंह और विनोद सिंह की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने बहस पूरी कर ली थी। विनीत सिंह की ओर से भी बहस पूरी हो चुकी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें