अमित शाह करीब चार बजे बैठक में शामिल होंगे और इसके बाद वे अलग-अलग आधा दर्जन बैठकों में चार घंटे से ज्यादा समय बिताएंगे। वहां से अमेठी कोठी पहुंचने के बाद वे कुछ प्रबुद्ध लोगों से भी चर्चा करेंगे और संगठन के लोगों से फीडबैक लेंगे। उधर, अमित शाह की समीक्षा बैठक से पहले संगठन अपनी तैयारियों में जुट गया है और बूथ स्तर से लेकर विधानसभा तक आंकड़ों के साथ सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।