फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Admission: हरिश्चंद्र महाविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं 16 से, अभ्यर्थियों को मानने होंगे ये नियम

Sat, 13 Aug 2022 09:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी स्थित हरिश्चंद्र महाविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं 16 अगस्त से शुरू होंगी। प्रवेश पत्र को महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। 
विज्ञापन
हरिश्चंद्र महाविद्यालय - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित हरिश्चंद्र महाविद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं की तारीख शनिवार को जारी हो गई। प्रवेश परीक्षाएं 16 से 19 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। तीन पालियों में आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेश पत्र को महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। 

विज्ञापन


 प्राचार्य प्रो. रजनीश कुंवर ने बताया कि महाविद्यालय की प्रवेश परीक्षा 16 अगस्त से शुरू होगी। पहली पाली की प्रवेश परीक्षा सुबह 8 से 10, दूसरी पाली की परीक्षा 12 से दो और तीसरी पाली की परीक्षा चार से छह बजे तक होगी। बीए में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा के तीन केंद्र बनाए गए हैं।

अभ्यर्थियों के लिए मास्क अनिवार्य

इसमें उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय, हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज और हरिश्चंद्र महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है। एलएलबी एवं बीकॉम की प्रवेश परीक्षा के लिए उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय और हरिश्चंद्र महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है। बीएससी, बीबीए, बीसीए, एमए, एमकॉम, एमएससी, प्रथम सेमेस्टर का केंद्र हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज रहेगा। अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा केंद्रों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी किसी प्रकार की घड़ी एवं मोबाइल अपने पास नहीं रखेंगे। 

विज्ञापन

16 अगस्त
  • बीए, एमएससी भौतिकी, जूलॉजी, एमए राजनीति विज्ञान, बीएससी बायोलॉजी, 
17 अगस्त
  • बीकॉम, बीसीए, एमएससी गणित, रसायन, बॉटनी, एमए भूगोल, हिंदी, बीबीए 
19 अगस्त
  • एलएलबी, एमए अंग्रेजी, बीएससी गणित, एमकॉम, एमए मनोविज्ञान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें