बता दें कि 14 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस बार छह दिन में ही प्रवेश परीक्षाएं करा ली जाएंगी। जेएनयू, डीयू की तर्ज पर ही इस बार बीएचयू में भी एनटीए की ओर से परीक्षा कराई जा रही है। यूजी, पीजी के लिए छह सितंबर तक आवेदन की तिथि निर्धारित की गई है। बीएचयू की वेबसाइट पर एनटीए की ओर से जारी प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम भी अपलोड कर दिया गया है।