भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय
- फोटो : amar ujala
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली से सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय सपा-बसपा गठबंधन को 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए चुनौती नहीं मानते हैं। कार्यकर्ताओं की क्षमता पर विश्वास करते हुए दावा करते हैं कि चुनाव में यूपी से 2014 का आंकड़ा 2019 में भी हर हाल बरकरार रहेगा।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन को और मजबूती दी जाएगी। पिछड़ों-अति पिछड़ों-दलितों पर हमारा फोकस रहेगा। इनका सामान्य वर्गों से समन्वय बनाएंगे।
पढेंः
ज्यादा दिन तक नहीं चल पाएगा सपा और बसपा का गठबंधन: महेंद्र नाथ पांडेय
अमर उजाला से विशेष बातचीत में डॉ. पांडेय ने कहा कि सहयोगी दलों के नेता केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रदेश में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का व्यापक जनाधार है। दोनों दल हमारे साथ हैं।
डॉ. पांडेय इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र में चौपाल लगाकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। चार साल में कराए गए विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेना उनका एजेंडा रहता है। 2019 के लिए मुद्दे तलाश लिए हैं। नारे क्वाइन कर लिए गए हैं। इनकी डिजाइनिंग बाकी है।
डॉ. पांडेय ने स्वीकार किया कि कार्यकर्ताओं में गुस्सा भी है। इसीलिए उनके द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों का न्यायपूर्ण और औचित्यपूर्ण समाधान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उन्होंने खुद जिलों के दौरे में समस्याएं सुनना शुरू किया है।
जिला स्तरीय समस्याओं का समाधान वहीं पर सुनिश्चित करने के लिए दो महीने के अंदर प्रदेश के सभी जिलों में समन्वय समितियां गठित कर दी जाएंगी।