फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बच्चे के साथ लापता विवाहिता बरेली में मिली, दूसरे युवक से की शादी

विज्ञापन
विवाहिता आरती गुप्ता के मामले में मोहनसराय पुलिस चौकी पर मौजूद परिजन। संवाद
विज्ञापन
पहले पति के साथ जाने से किया इंन्कार, पांच लाख रुपये लेकर शादी कराने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


रोहनिया।
थाना क्षेत्र के मोहनसराय निवासी चिंटू गुप्ता की पत्नी आठ जून को छह साल के बेटे अनुराग के साथ घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर चिंटू ने प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो महिला के बरेली में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने महिला को बरामद किया साथ ही आरोपी व्यक्ति को भी साथ लेकर आई। दोनों से पूछताछ चल रही है। महिला के पति चिंटू गुप्ता का आरोप है कि कटरिया, रामनगर निवासी पूजा यादव और रानी मोबाइल फोन पर पत्नी से बात करती थीं। उन्होंने पत्नी को शादी कराने के बदले एक लाख रुपये मिलने का भरोसा दिया था। इसके बाद वह बच्चे को लेकर घर से चली गई। चिंटू के मोबाइल पर कई अज्ञात नंबरों से फोन कर उसे आरती को भूल जाने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने कटरिया रामनगर निवासी श्रवण कुमार सिंह और चकिया, चंदौली निवासी आदेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सामने आया कि पूजा यादव और श्रवण कुमार सिंह की पत्नी संगीता ने महिला को चकिया ले जाकर 10 जून को गोपालपुर, बरेली निवासी आदेश के भाई सुजीत गुर्जर से कथित तौर पर कोर्ट मैरिज करा दी थी। चिंटू ने आरोप लगाया कि पत्नी की शादी कराने के लिए पांच लाख रुपये लिए गए हैं। पुलिस दोनों से मिली जानकारी के आधार पर बरेली पहुंची और आरती व उसके बेटे अनुराग को सुजीत गुर्जर के साथ थाने ले आई। पत्नी ने अपने पहले पति चिंटू गुप्ता के साथ जाने से इंन्कार कर दिया और दूसरे पति सुजीत गुर्जर के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इस दौरान गांव के परिजन समेत काफी लोग थाने में मौजूद रहे। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। पहला पति महिला को अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं है, जबकि महिला दूसरे पति के साथ रहने की बात कह रही है। यदि पति की ओर से तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें