सिगरा स्टेडियम में बास्के मंडलीय टूर्नामेंट के लिए बास्केट बॉल का ट्रायल देतीं महिला खिलाड़ी। अ
- फोटो : udhampur news
वाराणसी। मंडलीय टीम में चयन के लिए जिले के 45 बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने बृहस्पतिवार को सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल दिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्रादेशिक प्रतियोगिता 27 से 29 जुलाई तक बरेली में आयोजित की जाएगी। इसके लिए पहले जिले की टीम का चयन ट्रायल कराया गया। इसमें चयनित खिलाड़ी 25 जुलाई को होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे। मंडलीय चयन ट्रायल में वाराणसी के अलावा जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। संवाद