एक पखवारे पहले हुई थी शादी
सपना और उसी गांव के अमित के बीच प्रेम-संबंध था। गत 18 जून को पचरूखा देवी मंदिर में सपना तथा अमित चौहान की शादी हुई थी। वर एवं वधू पक्ष के लोग उपस्थित थे। स्टाम्प पर लिखकर भी शादी हुई थी। शादी के बाद सपना अमित के घर चली गई।
इस बीच अमित के पिता प्रेमचंद चौहान ने एक जुलाई को सहतवार थाने में बहू सपना के गायब होने की सूचना दी थी। बताया था कि 30 जून को सपना घर से गायब हो गई है। पुलिस गुमशुदगी पंजीकृत कर सपना को ढूंढने के प्रयास में जुटी थी। गुरुवार के दिन सपना का पेड़ पर लटकता शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय को भेज दिया।
बोले अधिकारी
मामले की जांच की जा रही है। सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - प्रभात कुमार, सीओ बांसडीह