व्हाट्सएप ने पिता और पुत्री को मिलाया
- फोटो : अमर उजाला
चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई कक्षा आठ की छात्रा को वॉट्सएप ने उसके परिवार से 24 घंटे बाद मिलवा दिया। गुरुवार को यह छात्रा घर में मामूली विवाद होने पर नाराज हो गई थी घर से लापता हो गई। पिता बसंत ने बेटी को फटकार लगाई थी जिससे वह नाराज हो गई।
गुरुवार की सुबह वह घर से लापता हो गई। इसकी सूचना दानगंज पुलिस चौकी पर दी गई। लड़की की फोटो, नाम, पता और मोबाइल नंबर के साथ व्हाट्सएप के जरिए कई ग्रुपों पर वायरल किया गया।
जौनपुर जिले के पराऊगंज के समीप कनुवानी गांव में लड़की का पता चला। परिजनों से संपर्क करने के बाद लड़की को उसके घर तक पहुंचाया गया।