फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखो-देखो कैंपस आईं मिस इंग्लैंड भाषा मुखर्जी, सेल्फी खिंचाने की मची होड़

Thu, 05 Mar 2020 08:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
कलाकृतियां को देखतीं मिस. इंग्लैंड 2019 डॉ. भाषा मुखर्जी। - फोटो : अमर उजाला।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में मिस. इंग्लैंड 2019 डॉ. भाषा मुखर्जी के पहुंचते ही छात्रों की भीड़ लग गई। लोगों ने उनके साथ सेल्फी खिंचाई। साथ ही उन्होंने बीएचयू में छात्रों से बातचीत की और कैंपस को भी देखा।
विज्ञापन

2 of 4
बीएचयू पहुंची मिस. इंग्लैंड 2019 डॉ. भाषा मुखर्जी ने गुरुवार को दृश्य कला संकाय में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को देखा। उन्होंने महिला सशक्तीकरण, गंगाघाट, पर्यावरण संरक्षण आदि पर बनी कलाकृतियों को सराहा और इसके लिए युवा कलाकारों को आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

3 of 4
संकाय के लेक्चर थिएटर में छात्र-छात्राओं से संवाद में डॉ. मुखर्जी ने कहा कि मन में कुछ कर गुजरने की चाहत हो और दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ काम किया जाए तो सफलता पाने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने छात्रों के सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।
विज्ञापन

4 of 4
इस दौरान चित्रकला विभागाध्यक्ष प्रो.एस प्रणाम सिंह ने मिस इंग्लैंड का लाइव प्रोट्रेट बनाकर उसे भेंट कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। संचालन शोध छात्र मिठाई लाल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें