फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों का दुस्साहस: चेन छीनने का विरोध करने पर मार दी गोली, पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर हुई घटना

Tue, 07 May 2024 12:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के मोहनसराय पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर एक युवक को चेन छीनने का विरोध करने पर गोली मार दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बाइक से आए दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस आरोप की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घायल राजेश मिश्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के मोहनसराय पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर बैरवन मार्ग पर सोमवार की रात राजेश मिश्रा ने अपने दोस्त की चेन लूटने वाले बदमाशों का विरोध किया। राजेश मिश्रा का आरोप है कि चेन लूटने का विरोध करने पर बाइक सवार बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके गले के समीप बाएं कंधे पर लगी है। उन्हें बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। पुलिस आरोप की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
रोहनिया थाना क्षेत्र के बैरवन गांव निवासी राजेश मिश्रा व संतोष पाल एक ही बाइक से घर जा रहे थे। संतोष पाल बाइक चला रहा था। राजेश ने बताया कि मोहनसराय से बैरवन मार्ग पर दो बदमाश बाइक से आए। दोनों बदमाश संतोष पाल की चेन छीनने लगे। राजेश ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसे लक्ष्य कर गोली मार दी। असलहे से निकली गोली उसकी गर्दन के नीचे बाएं तरफ लगी। इसके बाद बाइक सवार बदमाश राजातालाब की तरफ भाग निकले।

राजेश फोन कर परिजनों को सूचना देते हुए मोहनसराय चौकी पर गए। राजेश को भदवर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में रोहिनया थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिली है। घायल घटनाक्रम के बारे में कुछ स्पष्ट बता नहीं पा रहा है। इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें