फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी को मारी गोली, ग्राम प्रधान के भाई पर जानलेवा हमले से सनसनी

Tue, 01 Jun 2021 10:12 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार

वाराणसी में मंगलवार सुबह खेत में खाद डालने गए ग्राम प्रधान के बड़ा भाई और रिटायर्ड फौजी को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल का इलाज बीएचयू अस्पताल में जारी है।  वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घटना की सूचना पर फूलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान विनोद पाल के भाई संतोष पाल को बदमाशों ने मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के गजोखर गांव में मंगलवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान के बड़े भाई और रिटायर्ड फौजी  संतोष पाल (44)  को गोली मार दी। खेत में खाद डालने के दौरान घात लगाए बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। गोली संतोष के दाहिने कंधे से नीचे हाथ पर लगी।  

विज्ञापन


घायल संतोष पाल का इलाज  बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है।  इधऱ, घटना स्थल पर बताया जाता है कि दो बदमाशों में से एक पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की थी। गोली संतोष के दाएं बांह को भेदते हुए पार हो गई है। ग्राम प्रधान के भाई पर हुए जानलेवा हमले कीा सूचना से गांव में सनसनी है।

गोली चलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे परिजन संतोष को लहूलुहान हाल में नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर  फूलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। बताया जा रहा है कि सुबह उठने के साथ ही संतोष घर के पास ही खेत में खाद डालने गए थे। उसी दौरान सूचना मिली कि नकाबपोश दो बदमाशों ने संतोष को गोली मार दी है।

तीन राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। ग्राम प्रधान विनोद पाल ने बताया कि एक व्यक्ति से पुराना मुकदमा चल रहा है। आशंका है कि उसी मुकदमे की रंजिश में बड़े भाई संतोष को गोली मारी गई है। सीओ पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें