फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में खौफनाक वारदात: दुकानदार की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

Tue, 09 Jun 2026 10:07 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News Today: वाराणसी जिले में एक स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दुकान से लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्नरेट के रोहनिया थाना क्षेत्र के अवलेशपुर में सौरभ विहार कॉलोनी में सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार जितेंद्र पटेल (45) की घर से 500 मीटर की दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अखरी हाईवे की ओर भाग निकले। 

विज्ञापन


हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चितईपुर-अदलपुरा मार्ग पर शव रखकर आधे घंटे तक चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस आयुक्त और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, देर रात भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

अवलेशपुर सौरभ विहार कॉलोनी निवासी जितेंद्र पटेल की लकी स्टोर्स के नाम से दुकान है। जितेंद्र और उनकी पत्नी रीनू देवी साथ में ही दुकान बंद कर घर लौटते थे। दो दिन पहले पत्नी रेनू देवी अपने मायके पांडेयपुर के चुप्पेपुर चली गई थी। सोमवार रात दुकान का माल आया था। उसे रखवाते हुए जितेंद्र को 11 बज गए। दुकान बंद कर बाइक से जितेंद्र पटेल घर की ओर निकले। 
विज्ञापन




घर से 500 मीटर पहले मोड़ पर पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक हेलमेट और लाल गमछा गले में बांधे हुए पास पहुंचे और बगल में चलते हुए पीछे बैठे बदमाश ने जितेंद्र के सिर को लक्ष्य कर फायरिंग कर दी। गोली जितेंद्र के सिर के पास से गुजर गई। घबराए जितेंद्र तेजी से बाइक लेकर आगे बढ़े तो बदमाश ने पीछे से गोली मार दी। पीठ में धंसी गोली के साथ किसी तरह जितेंद्र घर पहुंचे। सुदामा देवी ने तुरंत छोटे बेटे वीरेंद्र को उठाया और निजी अस्पताल ले गए। 

विज्ञापन

80 दिन में गोली मारकर हत्या की दूसरी वारदात
80 दिन बाद कमिश्नरेट के रोहनिया में जितेंद्र पटेल की गोली मारकर हत्या ही यह दूसरी वारदात है। इसके पहले 20 मार्च को शिवपुर थाना क्षेत्र के यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या हुई थी। 11 अप्रैल की रात छावनी क्षेत्र के होटल वेस्ट इन में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को गोली मारी थी, जिसमें प्रेमिका घायल हुई थी। फायरिंग की दो घटनाओं में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर में युवा उद्यमी मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या (मॉव लिंचिंग) की पहली वारदात थी। चार दिन पहले भी फूलपुर में लाठी डंडे से पीट-पीटकर ओमप्रकाश यादव उर्फ भोधू की हत्या कर दी गई थी।

कमिश्नरेट में काफी महीने से शांत चल रहे वरुणा जोन के रोहनिया थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना हुई। लगभग दो साल के बाद गोली मारकर हत्या की गई। अगस्त 2024 में रोहनिया थाना क्षेत्र के भदवर ढाबे पर ट्रक चालक को गोली मारकर लूट का प्रयास किया गया था। नवंबर 2022 में बिहार के तीन बदमाशों ने दरोगा अजय यादव को गोली मारकर पिस्टल लूट ली थी। दो बदमाशों को पुलिस ने ढेर कर दिया था। अप्रैल 2021 में कुरहुआ ईंट भट्ठा के पास जमीन कारोबारी एनडी तिवारी को 5 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उधर, गोमती जोन के पिंडरा सर्किल में फूलपुर थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है। ब्यूरो

रात 9 बजे रोज आते थे जितेंद्र, सामान रखवाने में हुई देरी
जितेंद्र की हत्या से परिजन गमजदा और बेसुध रहे। मां सुदामा देवी ने कहा कि रोज 9 बजे किया कि दुकान का सामान आया है, रखवाकर आने में देर होगी। मेरा बेटा छीन लिया। तक दुकान बढ़ाकर बेटा घर पहुंच जाता था। साथ में बहू रीनू भी होती थी। रात में फोन लाल गमछा के पीछे लगीं आठ टीमें जनरल स्टोर संचालक जितेंद्र पटेल की हत्या करने वाले बाइक सवार बदमाशों के पीछे एसओजी, सर्विलांस समेत पुलिस की 8 टीमें लगी हुई है। सीसी कैमरे में दोनों बदमाश लाल गमछा और हेलमेट पहने कैद हुए। अखरी बाईपास और चितईपुर मार्ग पर लगे सीसी कैमरे पुलिस खंगाल रही है। जितेंद्र ने पूछताछ में बताया था कि लूट के इरादे से गोली नहीं मारी गई।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें