सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला।
शिवसेवकपट्टी गांव स्थित हनुमान मंदिर के करीब वह पहुंचे थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके बाइक को धक्का दे दिया। इससे वह बाइक समेत गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने शेषमणि की कनपटी पर पिस्टल तान दी। एक राउंड हवाई फायरिंग करते हुए रुपये मांगे।
इसी बीच फायरिंग की आवाज सुन आसपास के दुकानदार उस ओर दौड़े। भजन गायक वशिष्ठ मिश्रा लुटेरों की ओर बढ़े, लेकिन जान से मारने की धमकी मिलते ही वह पीछे हट गए। इसके बाद लुटेरों ने डिक्की खोल कर डेढ़ लाख रुपये निकाला और फरार होने के लिए अपनी बाइक स्टार्ट करने लगे।
बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो पीछे खड़े एक बाइक पर सवार अपने दो अन्य साथियों के साथ चारो बदमाश जंगीगंज की ओर फरार हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उधर घायल सेल्समैन शेषमणि को सीएचसी डीघ में इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।