फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर हादसा: शाम को एक और युवक की मौत, कार ने तीन बाइक में मारी थी टक्कर

Tue, 24 Nov 2020 06:47 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ स्थित कर्बला के पास सोमवार की रात कार ने तीन बाइक में धक्का मार दिया था। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी और सात लोग घायल थे। देर रात एक और मंगलवार की शाम एक अन्य युवक की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या तीन हो गई है।

विज्ञापन


मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर रात आठ बजे अनियंत्रित कार ने तीन बाइक सवारों को धक्का मार दिया। इसमें सात लोग घायल हो गए थे। घायलों में तारा देवी (35) पत्नी राजेंद्र निवासी कलवारी, ओम प्रकाश (35), जितेंद्र (25) दोनों निवासी चंदौली, मनोज (30) निवासी धौरहा, राजेश कुमार (35) निवासी कलवारी, दीपक केसरी (22) निवासी नदीहार व संदीप पटेल (22)निवासी ददरा गंभीर रूप से घायल हो गए।


सभी घायलों को एम्बुलेंस से राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। इसमें संदीप की ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई थी। देर रात जितेंद्र की भी मौत हो गई। वहीं मंगलवार की शाम मनोज ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दर्दनाक हादसे में अब तक तीन लोगों ने अपनी जान गंवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें