फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः असलहे के बल पर किशोरी को अगवा करने वाला युवक गिरफ्तार, महिला सहित दो फरार

Sun, 20 Jun 2021 01:40 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के नरिया निवासी व्यक्ति का आरोप है कि शाम को बेटी घर में थी, तभी एक युवक महिला सहित दो लोगों के साथ आया और बेटी को अगवा कर लिया। इस दौरान साकेतनगर में विरोध करने पर आरोपी युवक ने असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
अपहरण की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के नरिया इलाके में रहने वाले एक पिता ने नाबलिग बेटी को असलहा के बल पर जबरन अगवा करने मामले में शनिवार शाम लंका थाने में एक युवक के खिलाफ़ तहरीर दी।। पुलिस ने साकेतनगर के पास किशोरी को बरामद किया। इस दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। जबकि मौके से एक युवक और एक महिला भाग निकली।

विज्ञापन


 नरिया निवासी व्यक्ति का आरोप है कि शाम को बेटी घर में थी, तभी नरिया के रहने वाले एक युवक ने अपने महिला साथी व एक युवक के साथ पहुंचा और बेटी को अगवा कर लिया। इस दौरान साकेतनगर में विरोध करने पर आरोपी युवक ने असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

साकेतनगर में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हुई तो मौके से युवक और महिला भाग निकले। जबकि नरिया क्षेत्र में रहने वाला आरोपी पकड़ा गया। भेलूपुर एसीपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें