फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- अखिलेश और राहुल के पूर्वज साधु-संतों के हत्या

Sun, 22 Sep 2024 05:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

स्टांप न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने कहा कि अखिलेश और राहुल के पूर्वज साधु-संतों के हत्यारे रहे हैं। 
विज्ञापन
यूपी सरकार के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टांप न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश और राहुल गांधी छोटी सोच वाले नेता हैं। दोनों के पूर्वज साधु-संतों के हत्यारे रहे हैं। यूपी में हो रहे एनकाउंटर के विवाद पर पलटवार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का यादव समाज कृष्ण का अनुयायी है लेकिन अखिलेश यादव कंस के अनुयायी हैं। तभी तो वह दुकानदार के साथ सहानुभूति दिखाने के बजाय जाति के आधार पर अपराधी के साथ सहानुभूति जता रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार को सर्किट हाउस में बातचीत के दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव के पिता स्व. मुलायम सिंह यादव ने अयोध्या में साधु-संतों पर गोलियां चलवाई थीं। वहीं स्व. इंदिरा गांधी की सरकार ने दिल्ली में गो आंदोलन के दौरान भी साधु संतों पर लाठी और गोलियां बरसवाई थीं। 

अखिलेश और राहुल गांधी छोटी सोच के नेता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन नेशन वन इलेक्शन का प्रस्ताव पेश किया है उसे जल्द से जल्द लागू होना चाहिए। हर चुनाव में जो करोड़ों रुपये खर्च होते हैं वह रुपये विकास के कार्यों में खर्च होंगे। इसके अलावा पूरे साल जो चुनाव का माहौल रहता है उसकी जगह केवल विकास के कार्य होंगे। 
विज्ञापन


कहा कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल नाटक कर रहे हैं। तिरुपति की घटना की निंदा करते हुए कहा कि उसकी एक और जांच होनी चाहिए। यह सनातन समाज की आस्था पर चोट है। देश भर के मंदिरों की भी जांच होनी चाहिए। यह क्षमा के लायक नहीं है। अगर यह घटना सच है तो उस कंपनी के सभी लोगों को फांसी पर लटका देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें