फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: 'बोर्ड पर कहां है डॉ. संपूर्णानंद का नाम', अब स्मार्ट सिटी के अफसरों पर बिफरे मंत्री रविंद्र जायसवाल

Thu, 24 Oct 2024 11:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

राज्यमंत्री ने सिगरा स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। बोर्ड पर नाम नहीं देखकर कहा कि सारा कन्फ्यूजन लोगों में इसी के चलते हुआ है। इस पर स्मार्ट सिटी के अफसरों ने सफाई दी कि बोर्ड बाहर से बनवाया है। यह गलती इसी कारण हुई है। बाद में इसे चेक नहीं किया गया।
विज्ञापन
यूपी सरकार के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने बृहस्पतिवार की शाम सिगरा स्टेडियम का निरीक्षण किया। मुख्य गेट पर लगे बोर्ड पर कहीं भी डॉ. संपूर्णानंद का जिक्र नहीं था। यह देखकर राज्यमंत्री स्मार्ट सिटी के अफसरों पर भड़क गए। अफसरों को फटकार लगाई, पूछा कि बोर्ड पर नाम क्यों नहीं है। अफसर अलग-अलग तरह की सफाई देते रहे। राज्यमंत्री ने बोर्ड के नाम में संशोधन कर डॉ. संपूर्णानंद लिखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Trending Videos

राज्यमंत्री ने स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। बोर्ड पर नाम नहीं देखकर कहा कि सारा कन्फ्यूजन लोगों में इसी के चलते हुआ है। इस पर स्मार्ट सिटी के अफसरों ने सफाई दी कि बोर्ड बाहर से बनवाया है। यह गलती इसी कारण हुई है। बाद में इसे चेक नहीं किया गया।

राज्यमंत्री ने कहा कि आप सभी अफसरों की लापरवाही के कारण स्टेडियम के नाम को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन हो गया है। अब इसे जल्दी ठीक कराइए। उन्होंने कहा कि मुख्य गेट समेत स्टेडियम के सभी चारों गेट पर नाम में संशोधन कराइए और उसमें डॉ. संपूर्णानंद का नाम जुड़वाइए।
विज्ञापन

कांग्रेस का आरोप, भाजपा ने बदला नाम
20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद ही स्टेडियम के नाम को लेकर विवाद शुरू हो गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि भाजपा ने डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम का नाम बदलकर वाराणसी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कर दिया है। जबकि कमिश्नर कौशल राज शर्मा और राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल सफाई दे रहे थे नाम नहीं बदला गया है। सिर्फ अंदर एक भवन बनाया गया उसका ही नाम नया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें