फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के सवा तीन सौ आंगनबाड़ी केंद्रों को राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने लिया गोद

Sun, 01 Nov 2020 07:26 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुष्टाहार वितरित करते राज्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदीबेन की पहल पर शहर उत्तरी के विधायक और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने अपने विधानसभा के सवा तीन सौ आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद ले लिया है।  उन्होंने रविवार को गुलाबबाग स्थित कार्यालय में आंगनबाड़ी की मुख्य सेविकाओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर घोषणा की।

विज्ञापन


साथ ही पुष्टाहार थैली वितरण के कार्य का शुभारंभ भी किया।  वह प्रत्येक माह अति कुपोषित व कुपोषित बच्चों के लिए लाई-चना, गुड़, मिठाई, फल, बिस्कुट का वितरण कराएंगे। बताया कि वरुणा उस पार के बच्चों के लिए पुष्टाहार थैली का वितरण खजूरी स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय से किया जाएगा।

वरुणा इस पार के कुपोषित बच्चों के वितरण के लिए पुष्टाहार उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के गुलाब बाग कार्यालय से वितरित किया जाएगा। दोनों स्थानों से हर 15 दिन पर यह कार्य किया जाएगा। कुपोषित बच्चों के लिए वर्ष में एक बार कपड़े भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व राज्यपाल की मंशा के अनुरूप पुष्टाहार सामग्री वितरण का मुख्य उद्देश्य कुपोषित बच्चों को स्वस्थ करना व रखना है, क्योंकि ये बच्चे देश के भविष्य हैं। उन्होंने बताया कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में 400 से ज्यादा कुपोषित बच्चे हैं, इनकी दो श्रेणियां है अतिकुपोषित और कुपोषित।

ऐसे सभी बच्चों को माह में दो बार आंगनबाड़ी की मुख्य सेविकाओं और कार्यकर्ती के माध्यम से वितरण कराया जाएगा।  इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी नगर मनोज गौतम के अलावा बड़ी संख्या में मुख्य सहायिकाए और कार्यकर्ती मौजूद रहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें