बच्चों की हाजिर जवाबी ने जीता दिल
प्राथमिक विद्यालय मूंगवार का निरीक्षण करते समय कक्षा तीन की छात्रा रितिका ने एक बार में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों व मंडल का नाम बता दिया। छात्र अनुज ने राज्यों व ग्रहों के नाम बताए। बच्चों की हाजिर जवाबी से खुश होकर मंत्री ने दोनों बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान एडी बेसिक अवध किशोर सिंह, बीएसए राकेश सिंह, पंकज कुमार, ओंकार मिश्रा, संतोष दुबे, कमलेश वर्मा, अरविंद मौजूद रहे।
पुलिस अफसर बन करेंगी समाज की रक्षा
कच्छवां रोड। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठठरा के स्मार्ट क्लास के उद्घाटन के दौरान जब मंत्री ने छात्रा काजल से पूछा कि वह पढ़ लिखकर क्या बनेगी तो उसने बताया कि वह पुलिस ऑफिसर बन समाज रक्षा करना चाहती है। इस दौरान विद्यालय की रसोइया ने मानदेय बढ़ाने की मांग की। इसपर मंत्री ने मुख्यमंत्री के सामने प्रस्ताव रखने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने की इंटर कॉलेज बनाने की मांग
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की मांग पर ने मंत्री कच्छवां के राजकीय हाईस्कूल में पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने विद्यालय की व्यवस्था को देखते हुए उसे इंटर तक करने की मांग की। इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठठरा के प्रधानाध्यापक चंद्रबली पटेल ने डॉ. सतीश द्विवेदी को स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस दौरान बीईओ रमाशंकर सिंह, ग्राम प्रधान सुनील बिंद, उमाशंकर वर्मा, सुनीता, शारदा देवी, वीणा गौड़, आरती देवी, स्मिता सिंह मौजूद रहीं।
रसोइया ने की काम से हटाने की शिकायत
भटौली कंपोजिट विद्यालय देहली विनायक में पहुंचे बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी से विद्यालय की सुशीला देवी व देवी ने रसोई पद से हटाने पर पत्रक देकर शिकायत की। आरोप लगाया कि मानदेय भी नहीं मिला। मंत्री ने इसकी जांच का आदेश दिया।