वाराणसी टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के राहुल मेहता ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन की सरल और सहज नीति के चलते ही निवेशकों की संख्या बढ़ी है। दस लाख से दस करोड़ तक 25 फीसदी सब्सिडी, 50 करोड़ तक 20 फीसदी, 200 करोड़ तक 15 फीसदी, 500 करोड़ से अधिक दस प्रतिशत की सब्सिडी मिलती है। पीपीपी मॉडल पर प्रोत्साहन का लाभ भी पर्यटन कारोबारियों को मिल रहा है।