फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः जिला महिला अस्पताल के सीएमएस को निलंबित करने का निर्देश

Fri, 07 Sep 2018 11:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के मिर्जापुर में जिला महिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर रुपये लेने की शिकायत पर वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को सीएमएस डॉ. मानिक चंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के लिए शासन को पत्र लिखने का निर्देश डीएम को दिया। उन्होंने दोषी डॉक्टर और नर्स के खिलाफ कार्रवाई के लिए 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


जिले के प्रभारी मंत्री दोपहर करीब एक बजे अस्पताल पहुंचे। गेट से घुसते ही गंदगी मिलने पर उन्होंने सीएमएस को फटकार लगाई। जनरल वार्ड और सर्जिकल वार्ड में बेडों पर चादर नहीं मिली। जच्चा-बच्चा वार्ड में बकरी घूमती मिली।

सविता पत्नी उमेश निवासी अमोई कला, हलिया और मालती पत्नी श्रवण निवासी ड्रमंडगंज ने बताया कि प्रसव के लिए उनसे दो हजार रुपये लिए गए। दवाएं भी नहीं दी जा रही हैं। कई महिलाओं के परिजनों ने मंत्री को बताया कि प्रसव के नाम पर एक से तीन हजार रुपये लिए गए हैं। पट्टी बदलने से लेकर सुई लगाने के लिए पैसे लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


डीएम अनुराग पटेल का कहना है कि जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था और सीएमएस के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट विभागीय मंत्री को भेजी जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें