फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन घोटाला : सीबीआई के छापे के बाद हटाए गए आजमगढ़ के सीडीओ, रीलीव होते ही पहुंचे कार्यालय

Fri, 12 Jul 2019 03:23 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
आजमगढ़ के सीडीओ (फाइल फोटो) और छापमारी करने जाती सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुए अवैध खनन के पट्टे के मामले में बुधवार को सीबीआई ने आजमगढ़ के सीडीओ के आवास पर छापेमारी की थी। छापे के बाद शासन ने सीडीओ डीएस उपाध्याय का जिले से स्थानांतरण करते हुए उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया। 

विज्ञापन


स्थानांतरित होकर आजमगढ़ में हाल ही में पहुंचे सीडीओ डीएस उपाध्याय को खुद भी इस तरह से सीबीआई के धमकने की आशा नहीं थी। उनके अनुसार वह पहले ही अपना बयान दर्ज करा चुके थे। लगभग आठ घंटे तक उनके आवास की तलाशी लेने और पूछताछ करने के बाद सीबीआई की टीम वहां से रवाना हो गई। टीम तो चली गई लेकिन अपने पीछे कई सवाल खड़ा कर गई।

अभी लोग चर्चाओं में ही मशगूल थे तभी रात लगभग 10 बजे सोशल मीडिया पर सीडीओ के स्थानांतरण और उनको प्रतीक्षारत किए जाने की सूचना फैल गई। सुबह कार्यालय खुलते ही सीडीओ डीएम कार्यालय पहुंचे और अपना चार्ज उन्हें सौंप दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डीएम ने भी उन्हें रीलिव कर दिया। इसके बाद सीडीओ वहां से विकास भवन स्थित अपने कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अपने मातहतों और जानने वालों से मुलाकात की। कुछ देर बैठने के बाद अपने आवास चले गए। डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सीडीओ ने चार्ज सौंप दिया है लेकिन अभी किसी को उनका प्रभार दिया नहीं गया है। एक दो दिन में नए सीडीओ की तैनाती शासन से हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें