फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादों में मिल्खा सिंहः उड़न सिख की वाराणसी आने की रह गई इच्छा अधूरी, सम्मान में रखा जाएगा स्टेडियम का नाम

Sat, 19 Jun 2021 10:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दुनिया के बड़े-बड़े एथलीटों को धूल चटाने वाले  उड़न सिख मिल्खा सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी वाराणसी आने की इच्छा अधूरी रह गई। 2012 में एक कार्यक्रम में उन्हें आना था लेकिन ऐन वक्त पर उनकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई तो उन्होंने आने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
2012 में काशी आने का किया था वादा, नहीं हो सका पूरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के महान फर्राटा धावक उड़न सिख मिल्खा सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी वाराणसी आने की इच्छा अधूरी रह गई। वह 2012 में सनबीम सनसिटी में आने वाले थे, लेकिन पत्नी की अस्वस्थता के कारण वह नहीं आ सके। सनबीम समूह के दीपक मधोक ने बताया कि 2012 में सनबीम सनसिटी के उद्घाटन पर हमने उड़न सिख मिल्खा सिंह को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया था।

विज्ञापन


इस दौरान हमने सनसिटी के स्टेडियम का नाम उनके नाम पर करने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने आने पर अपनी सहमति जताई थी। ऐन वक्त पर उनकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई तो उन्होंने आने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। जब उनसे बात हुई तो हमने स्टेडियम का नाम उनके नाम पर रखने की बात कही, तो उन्होंने कहा कि नहीं जब हम बनारस आएंगे तभी करिएगा।

उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही वह बनारस आएंगे और स्कूल के बच्चों से मिलेंगे। तब आप अपने स्टेडियम का नाम हमारे नाम पर रखिएगा। दीपक मधोक ने बताया कि उनकी स्मृति में हम अपने संस्थान के तीनों स्टेडियम में से एक स्टेडियम का नाम जरूर रखेंगे।

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल बीतने के बाद इस पर विचार किया जाएगा। हमारी तरफ से उनको यही श्रद्धांजलि होगी। गौरतलब है कि मिल्खा सिंह का लगभग एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद चंडीगढ के पीजीआईएमईआर में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। इससे एक सप्ताह पहले उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का भी निधन हो गया था।
विज्ञापन

बीएचयू में मिल्खा सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

बीएचयू में मिल्खा सिंह को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू परिसर में जिमखाना रुईया ग्राउंड में शनिवार को फ्लाइंग सिख के नाम से जाने वाले मिल्खा सिंह को चिकित्सकों, विद्यार्थियों की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान खेल प्रेमी चिकित्सकों  ने मिल्खा सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

आईएमएस निदेशक प्रो. बी आर मित्तल ने कहा कि मिल्खा सिंह को खेल प्रेमियों के साथ ही देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। कार्यक्रम में प्रो. विजयनाथ मिश्रा, प्रो. आरएन चौरसिया, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अभिषेक पाठक, व अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें