फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी होगी आसमां को छू लेने की हसरत

Wed, 03 Aug 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एनसीसी शिविर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मन में देश की रक्षा का जज्बा और आसमां को छू लेने की हसरत रखने वाले युवाओं के लिए बीएचयू एक बेहतरीन मौका मुहैया कराने जा रहा है। यहां ऐसे युवाओं को माइक्रोलाइट फ्लाइंग, एयरोमॉडलिंग, पैरोसेलिक, स्कीट शूटिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। 7 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, बीएचयू सीनियर डिवीजन और सीनियर विंग के एनसीसी कैडेट की भर्तियां करेगा। इस तीन वर्षीय ट्रेनिंग के लिए छह अगस्त से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर नसीब बामल ने बताया कि ट्रेनिंग में युवक-युवतियों को माइक्रोलाइट विमान उड़ाने, एयरो मॉडलिंग, पैरासेलिंग आदि का का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह ट्रेनिंग भारतीय वायु सेना में पायलट और ग्राउंड ड्यूटी ऑफिसर बनने में सहायक होगी। इसके लिए फार्म का वितरण, लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और साक्षात्कार बीएचयू हवाई पट्टी पर छह अगस्त को सुबह आठ बजे से होगा।

इसमें 24 साल तक के कैडेट हिस्सा ले सकते हैं। भौतिकी और गणित से ग्रेजुएशन कर रहे फर्स्ट ईयर के छात्र-छात्राओं को वरीयता दी जाएगी। ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र, अभिभावक द्वारा सहमति और दायित्व प्रमाणपत्र देना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें