फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगर रही रणनीति

Wed, 03 Aug 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिया गांधी के रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने उन राजनीतिक प्रेक्षकों को हैरान कर दिया है जो कांग्रेस को हाशिए पर मान रहे थे। सोनिया का काफिला निकला तो लोग देखते ही रह गए। कांग्रेसियों के हाथों में लहराता तिरंगा पार्टी में जान फूंक गया। बाइक सवार हजाराें कार्यकर्ता झंडे लहराते चल रहे थे। चार पहिया वाहनों का लंबा काफिला था। सड़कों का नजारा देख लगा मानो पूरा बनारस ही सोनिया के स्वागत को सड़क पर उतर आया हो।
विज्ञापन



चुनावी शंखनाद करने आईं सोनिया के रोड शो की कामयाबी का श्रेय कार्यकर्ताओं के साथ ही रणनीतिकार प्रशांत किशोर को भी दिया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि रोड शो का पूरा खाका पीके की टीम ने ही तैयार किया था। इसके लिए दो महीने से तैयारी चल रही थी। हरेक इलाके का सर्वे किया गया था। जातिगत आंकड़े, दलों के प्रति इलाकावार लोगों के रुझान, पूर्व के कांग्रेस के रोड शो सभी बिंदुओं पर मंथन के बाद रोड शो को मूर्त रूप दिया गया था। रणनीति के तहत मुस्लिम बहुल इलाकों पर फोकस किया गया। ऐसे इलाकों में कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे और लोगों से रोड शो में शामिल होने की अपील की। अपील का असर दिखा।‘सत्ताइस साल-यूपी बेहाल’ का नारा लोगों की जुबां पर चढ़ गया। पिंडरा से विधायक अजय राय और बनारस के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने भी आज अपनी सियासी ताकत दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें