थाना क्षेत्र के हरपुर में चकरोड पर मिट्टी डालने के दौरान विवाद और हाथापाई होने पर क्षुब्ध मनरेगा मजदूरों ने राजातालाब वाया जंसा रोड पर चक्काजाम कर दिया। विवाद करने वाले काश्तकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे मिर्जामुराद थाना प्रभारी विवेक श्रीवास्तव ने समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इसके बाद एसडीएम राजातालाब त्रिभुवन राम व क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंच काश्तकारों को समझाकर काम शुरू करवाया।
लेखपाल ओमकार पांडेय द्वारा हरपुर ग्राम में दस कड़ी चकरोड का पैमाइश के बाद रविवार सुबह चकरोड पर मिट्टी का काम शुरू कर दिया गया। चकरोड के सीमावर्ती काश्तकार ओमप्रकाश और शीतला ने इसे विवादित बताते हुए काम रोकवा कर मजदूरों से हाथापाई कर लिया। सूचना पर पुलिस ने मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
चक्काजाम करने वालों में तारादेवी, कलुई देवी, सिरावती देवी, सविता, कलावती देवी, शीला देवी, रानी देवी, सुरसत्ती देवी, सुशीला, बलिराम, लालचन्द, कैलाश, बबलू व महेंद्र आदि मौजूद रहे।