फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नित्यानंद के पोस्टर फाड़े होर्डिंग्स में लगाई आग

Mon, 27 Jun 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादित स्वामी नित्यानंद के कार्यक्रम के विरोध में रविवार को अलग-अलग संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। कहीं नाराज लोगों ने होर्डिंग जलाई तो कहीं पोस्टर फाड़ डाले। छात्रों के अलावा कलाकारों ने भी अपने-अपने तरीके से नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारी तारांकित होटल में शुरू आध्यात्मिक शिविर को बंद कराने की जिद पर अड़े हैं।
विज्ञापन



नाट्य संस्था रंगभूमि ग्रुप ऑफ आर्ट की ओर से बाबा नित्यानंद के काशी आगमन के विरोध में आवाज उठाई गई। सारनाथ स्थित पैगबंरपुर में कलाकारों की हुई बैठक  में वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक नगरी में धर्म की आड़ में विदेशियों को भोग-विलास की छूट नहीं दी जानी चाहिए। इस मौके पर शुभम त्रिपाठी, अनुराग, अमरेंद्र, दीपक पुजारी, अमित पांडेय, सुनील कुमार, शांतनु केसरी, राहुल सिंह, दिनेश प्रताप, अजीत सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित थे। उधर, प्रशांतपुरी कॉलोनी में बाबा के पोस्टर जलाए गए। साथ ही शिविर के लिए उन्हें जगह देने वाले होटल प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। लोक चेतना की ओर से यहां पोस्टर जलाने वालों में केके उपाध्याय, नरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, वंशनारायण दुबे, विनीत सिंह, राजू चौहान, दिनेश यादव, भोला यादव, रामवृक्ष, नवीन प्रकाश शामिल थे।


चौकाघाट इलाके में शिवशक्ति दल समिति के कार्यकर्ताओं ने बाबा के विरोध में जुलूस निकालकर नारेबाजी की। चेताया कि अगर शिविर बंद नहीं कराया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। जुलूस में पहलवान बीर बाबा मंदिर के महंत प्रकाश बम, हरेंद्र सिंह, प्रफुल्ल आकाश, विराट राय, रंजन पांडेय, रत्नेश त्रिपाठी, कतवारू बाबा आदि शामिल थे।
विज्ञापन

इसी तरह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों ने बाबा को ढोंगी बताते हुए तेलियानाला क्षेत्र में लगाई गई होर्डिंग तोड़ डाली और पोस्टर फाड़ दिए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र धर द्विवेदी, सौरभ राय, सूर्यप्रकाश उपाध्याय, वरुण सिंह चंदेल, रामाश्रय प्रजापति, रंजीत तिवारी, नरेंद्र मिश्र, प्रिंस पांडेय शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें