फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mgkvp:काशी विद्यापीठ में रिसर्च प्रोजेक्ट जमा करने की अंतिम तिथि तय

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (Mgkvp) में स्नातक की सेमेस्टर परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के रिसर्च प्रोजेक्ट को जमा करने की तिथि तय कर दी गई है। छात्रों को विभाग में रिसर्च प्रोजेक्ट जमा करना होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से वाराणसी समेत पांच जिलों में स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि स्नातक दर्शनशास्त्र के छठे सेमेस्टर के छात्रों को आठ जुलाई तक प्रोजेक्ट जमा करना होगा। उधर हिंदी विभाग में बीए छठे सेमेस्टर (हिंदी मेजर) के रिसर्च प्रोजेक्ट जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई रखी गई है। विभागाध्यक्ष प्रो. निरंजन सहाय ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के आलोक में विभागीय मिड टर्म परीक्षा बीए छठे सेमेस्टर (हिंदी मेजर) के तहत 100 नंबर का रिसर्च प्रोजेक्ट है। सभी छात्रों को तय समय पर प्रोजेक्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें