फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: यूजी में दाखिले के लिए मेरिट सूची जारी, 11 तक जमा होगी फीस; 9200 सीटों के लिए सवा लाख ने किए आवेदन

Sat, 09 Aug 2025 05:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में यूजी के दाखिले को लेकर डेढ़ा लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अगले सप्ताह दूसरी सूची जारी हो जाएगी। इस बार फीस जमा करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BHU UP Merit List 2025: बीएचयू में सत्र 2025-26 में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूजी में दाखिले के लिए शुक्रवार को मेरिट सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही सीटों का आवंटन भी शुरू हो गया है। पहली लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को 11 अगस्त तक फीस जमा करने को कहा गया है। दूसरी लिस्ट के अगले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में यूजी की 9200 सीटों के लिए इस बार सवा लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आठ अगस्त की शाम को पहले राउंड की सीट आवंटन के लिए विश्वविद्यालय प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से मेरिट सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों को फीस जमा करने के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। 

वह ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे। दाखिले के लिए बीए, बीएससी, बीकॉम, एलएलबी आदि विषयों के लिए 85 पेज का कटआफ जारी कर दिया गया है। इसमें सामान्य,ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी को शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से 11 अगस्त तक फीस जमा करने की तिथि तय की गई है। इसके बाद 12 अगस्त से दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार राउंड में होगा सीटों का आवंटन
विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए चार राउंड में सीटों का आवंटन कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इसमें पहला राउंड 8 अगस्त से शुरू हो गया। 11 अगस्त को दूसरा, 14 अगस्त को तीसरा जबकि सीट आवंटन का चौथा राउंड 18 अगस्त को चलाया जाएगा।

इसमें बीपीए यानी बैचलर ऑफ परफार्मिंग आर्ट, बीएफए-बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स और स्पोर्ट्स कोटा के तहत जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश होना है, उसका टेस्ट भी 13 से 16 अगस्त तक करवाया जाएगा। अगर स्नातक में सीट खाली रह जाती है तो स्पाॅट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें