मंडलायुक्त ने बाढ़ राहत शिविर का किया निरीक्षण
मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने शुक्रवार को जिला जेल के सामने एसकेबी इंटर कॉलेज में बने बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। वहां रह रहे लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। अफसरों को निर्देश दिए कि बच्चों के लिए फल और दूध के वितरण में कमी नहीं आनी चाहिए।
मंडलायुक्त ने राहत शिविर में रह रहे लोगों को सामग्री खुद भी वितरित की। अपने सामने पैकेट का वजन कराकर वस्तुओं के उचित भार का भी मिलान किया। निर्देश दिए कि लोगों को राहत सामग्री मुहैया कराने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। मंडलायुक्त द्वारा नगर निगम तथा स्वास्थ्य विभाग को साफ-सफाई और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को निर्देशित किया गया। मंडलायुक्त ने बच्चों में मिठाई और चाकलेट का वितरण भी किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अमित कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।