फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण में महिलाओं से आगे पुरुष

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना टीकाकरण का ग्राफ धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। 16 जनवरी से शुरू अभियान में अब तक आठ महीने में 13.17 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। वहीं, 15 जुलाई से अब तक तीन लाख लोग टीका लगवा चुके हैं। 7,65,899 पुरुषों की तुलना में 5,50,897 महिलाओं ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर से अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे देख वृहद अभियान भी चलाया जा रहा है। ऑनलाइन के साथ ही ऑन द स्पॉट बुकिंग की सुविधा भी दी जा रही है। अब तक 18 से 44 साल के करीब छह लाख और 45 साल से ऊपर के सात लाख से अधिक लोग टीका लगवा चुके हैं। सीएमओ डा. वीबी सिंह ने बताया कि रविवार को छोड़कर हर दिन कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। तीन अगस्त को जिले में रिकॉर्ड 44,359 लोगों ने टीका लगवाया।
एक नजर में टीकाकरण
पहली डोज 1051951
दूसरी डोज 265257
हेल्थकेयर वर्कर 52,077
फ्रंटलाइन वर्कर 73293
एक घंटे में तीन दिन का स्लॉट फुल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 9 से 11 अगस्त तीन दिन के टीकाकरण के लिए रविवार रात आठ बजे से कोविन पोर्टल पर स्लॉट खोला गया। स्लॉट खुलते ही घंटे भर में ही बुकिंग फुल हो गई। पहली और दूसरी डोज लगवाने वालों ने अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक किया। सीएमओ ने बताया कि सुबह 10 बजे से संबंधित टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई केंद्रों पर ऑन द स्पॉट पंजीकरण की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें