उत्तम सिंह और ओलंपियन ललित उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद ने बताया कि उत्तम से पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर टीम में अकादमी के प्रशिक्षु खिलाड़ी अपने खेल का जौहर दिखा चुके हैं। अकादमी के प्रशिक्षु रहे मिड फील्डर अजित पांडेय, विनोद सिंह, राहुल राजभर जैसे युवा खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का जौहर दिखा चुके हैं। बताया कि 1986 में अकादमी की स्थापना के बाद से अब तक 300 से अधिक खिलाड़ी अपने खेल के दम पर नौकरी हासिल कर चुके हैं। सर्वाधिक खिलाड़ी भारतीय सेना में चयनित हुए हैं।
मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी के अध्यक्ष पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
राधेमोहन सिंह ने बताया कि 2007 से 2009 तक यहां भारतीय खेल प्राधिकरण का डे बोर्डिंग कोचिंग कैंप भी संचालित हुआ। साल 2015 में घास का यह मैदान एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम के रूप में तब्दील हो गया। मेघबरन सिंह अकादमी से जुड़े अनिकेत सिंह बताते हैं कि मौजूदा समय में अलग-अलग आयु वर्ग के लगभग दो सौ खिलाड़ी यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं।
अनिकेत सिंह और कोच इंद्रदेव यादव
- फोटो : अमर उजाला
कोच इंद्रदेव यादव की देखरेख में दो सत्रों में प्रशिक्षण शिविर का संचालन होता है। सुबह का सत्र 5.45 से 9.30 बजे तक और शाम का सत्र अपराह्न तीन से शाम 5:30 बजे तक चलता है। बताया कि एस्ट्रोटर्फ के अलावा खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए एक अलग घासयुक्त मैदान की व्यवस्था की गई है।