फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के इंतजाम नाकाफी: कर्मभूमि पर जाने के लिए उमड़ने लगा रेला, वाराणसी से हर रूट की ट्रेनों में खचाखच भीड़

Sun, 30 Oct 2022 09:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दिवाली के बाद भी ट्रेनों में सफर की मुश्किल कम नहीं हुई हैं। बड़े पैमाने पर पूजा स्पेशल ट्रेनें चली हैं, मगर वो नाकाफी हैं। वाराणसी से मुंबई और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 50 के पार है।  
विज्ञापन
वाराणसी जंक्शन पर ट्रेनों में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली और छठ का पर्व मनाने के लिए आए लोग अब वापसी के लिए चिंतित हैं। वजह ट्रेनों में जगह नहीं होना है। आलम यह है कि पूजा स्पेशल ट्रेनें यात्रियों की भीड़ के आगे बौनी पड़ जा रही हैं।  वाराणसी और बनारस स्टेशन से 14 ट्रेन मुंबई रूट पर चलती हैं लेकिन सभी ट्रेनों में वेटिंग 50 के पार है। वंदेभारत एक्सप्रेस में भी छह नवंबर तक वेटिंग है। इसी तरह मुंबई रूट की छह ट्रेनों में भी यही स्थिति है।

विज्ञापन


अहमदाबाद और लखनऊ रूट पर जाने वाली ट्रेनों में भी 10 नवंबर तक वेटिंग है। दिल्ली, मुंबई, बिहार और गुजरात रूट की ट्रेनों में अभी भी जगह मिलनी मुश्किल है। प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनों के मुकाबले कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का किराया भी रेलवे ज्यादा वसूल रहा है। इसे लेकर यात्रियों में गुस्सा है।

रविवार को भी वाराणसी जंक्शन और पीडीडीयू जंक्शन  पर यात्रियों की खूब भीड़ रही। बड़े पैमाने पर पूजा स्पेशल ट्रेनें चली हैं। रेलवे पूजा स्पेशल ट्रेनों के नाम पर अधिक किराया भी वसूल रहा है। इसके बावजूद यात्रियों की परेशानी दूर नहीं हो रही है।

विज्ञापन

किस ट्रेन में कितनी वेटिंग

वाराणसी स्टेशन का नजारा - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से नई दिल्ली (स्लीपर) 
  • शिवगंगा एक्सप्रेस :  31 अक्तूबर को 94, 1 नवंबर को 86, 2 को 92, 3 को 55, 4 को 54 वेटिंग 
  • पूर्वा एक्सप्रेस : 2 नवंबर को 65, 3 को 49, 6 को 59, 9 को 48, 10 को 32 वेटिंग
  • श्रमजीवी एक्सप्रेस : 31 अक्तूबर को 131, 1 नवंबर को 88, 2 को 69, 3 को 74, 4 को 60 वेटिंग हैै।

बनारस से नई दिल्ली/ दिल्ली (स्लीपर)
  • काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस-31 अक्तूबर को 54, 1 नवंबर 53, 2 को 53, 3 को 42, 4 से 51 को वेटिंग
  • फरक्का एक्सप्रेस : 1 नवंबर को 52, 4 को 51, 6  को 41, 8 को 36, 11 को 35 वेटिंग है। 

वाराणसी स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी/ बनारस से मुंबई (स्लीपर)
  • महानगरी एक्सप्रेस: 31 अक्तूबर को 72, 1 नवंबर 89, 2 को 97, 3 को 76, 4 को 76 वेटिंग है। 
  • कामायनी एक्सप्रेस-31 अक्तूबर को 72, 1 नवंबर को 79, 2 को 81, 3 को 72, 4 को 72 वेटिंग है।

वाराणसी से अहमदाबाद (स्लीपर)
  • साबरमती एक्सप्रेस 1 नवंबर को 107, 3 को 104, 4 को 77, 6 को 78, 8 को 84 वेटिंग है। 
 
विज्ञापन

रोडवेज ने बढ़ाई 155 बसें

परिवहन निगम को त्योहार बाद यात्रियों के लौटने के मद्देनजर भीड़ होने की उम्मीद जताई है। वाराणसी परिक्षेत्र के आरएम गौरव वर्मा ने बताया कि 155 बसों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसमें55 बसों को गोरखपुर रूट पर लगाया गया है। जबकि लखनऊ के लिए 40 बसें व शक्तिनगर और बलिया रूट पर 30-30 बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें