फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में लगेगा रोजगार का महाकुंभ: दो दिन बाद 32 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका, 35 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी

Wed, 11 Nov 2026 03:58 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में 13 और 14 नवंबर को वृहद रोजगार मेला लगेगा। इस दौरान 32 कंपनियों में नौकरी का मौका मिलेगा। 12 हजार रुपये से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।  
विज्ञापन
Job Fair - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में दो दिन बाद 13 और 14 नवंबर को वृहद रोजगार मेला लगेगा। 32 कंपनियों में 12 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन पर रोजगार का अवसर मिलेगा। पहला मेला 13 नवंबर को मिर्जामुराद के जनता इंटर कॉलेज खोचवां और दूसरा मेला चोलापुर में 14 नवंबर को आदर्श राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज में लगेगा। दोनों ही रोजगार मेले में करीब 32 कंपनियां आएंगी। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि इनमें एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, विकास ग्रुप, ब्लिंकिट, सिपेट, लतारा कॉरपोरेट, डिक्सन, मदरसन, ओजोन कॉर्प्स प्राइवेट लिमिटेड, मार्स कॉस्मेटिक प्राइवेट लिमिटेड, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और फ्लिपकार्ट समेत अन्य कंपनियां शामिल होंगी।

Trending Videos

रोजगार के लिए हाईस्कूल, इंटर, यूजी-पीजी, डिप्लोमा और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कंपनियों की ओर से अभ्यर्थियों की योग्यता और संबंधित पद के अनुसार 12 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन पर चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा लेकर सुबह 10 बजे रोजगार मेले में पहुंचना होगा।
विज्ञापन

पिछली बार 2792 को मिले थे जॉब ऑफर

बीते तीन और पांच नवंबर को दो रोजगार मेलों में 92 कंपनियां आईं थीं। 6860 अभ्यर्थियों ने रोजगार मेले में हिस्सा लिया। इनमें से 2792 युवाओं को नौकरी के प्रस्ताव दिए गए। युवाओं को अधिकतम 4.20 लाख रुपये सालाना पैकेज तक का जॉब ऑफर मिला। वहीं, 290 महिलाओं को भी रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें