फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 को होगी काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की बैठक, इन मुद्दों पर है सबकी नजर

Wed, 19 Dec 2018 10:55 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की बैठक 20 दिसंबर को होगी। इसमें मंदिर की अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठने की संभावना है। पिछली बैठक के आदेशों का पालन न होना भी इस बैठक  का मुद्दा बन सकता है। मंदिर की व्यवस्था पर बिना आदेश कई तरत के खर्च भी हुए हैं, इसे लेकर अधिकारी तैयारी करने में लगे हैं।
विज्ञापन


विश्वनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के समय अहिल्या बाई ने तोरण द्वार बनवाया था, लेकिन कुछ  माह पहले दक्षिण भारतीय श्रद्धालु की ओर से कराए गए कुंभाभिषेकम में उस तोरण द्वार को हटाकर नया द्वार लगा दिया गया था। यह मामला न्यास की पिछली बैठक में उठा तो तय किया गया कि कुंभाभिषेकम के दौरान लगाए गए तोरण द्वार को तत्काल हटा दिया जाएगा, लेकिन इसे अब तक नहीं हटाया गया है।

यह मामला फिर से बैठक में उठ सकता है। वहीं मंदिर परिसर में विभिन्न बैंकों की ओर से होर्डिंग पोस्टर लगाए गए हैं, जबकि इसके लिए कोई आदेश या अनुमति नहीं ली गई है। बैठक में अधिकारियों से इस पर प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं, मंदिर के अन्न क्षेत्र की दुर्व्यवस्था के अलावा कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला भी बैठक में उठाने की तैयारी है। इन मामलों के संज्ञान में आते ही मंदिर के कर्मचारी सकते में हैं और बचाव के लिए विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं।
विज्ञापन

पुत्रों को नौकरी देने पर भी होगी पूछताछ

काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर से कराए जा रहे कार्यों में कर्मचारियों के बेटों को नौकरी देने पर भी सवाल उठेगा। कुछ कर्मचारियों पर सजा काटने का भी आरोप है। ऐसे में मंदिर क्षेत्र के कार्यों में हवालात में रह चुके लोगों से कार्य कराए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं। इन सभी मामलों पर भी चर्चा होने के आसार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें