फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 फरवरी तक पेयजल योजना का सर्वे होगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय पर ग्रामीण घरों को वर्ष 2024 तक पाइप पेयजल योजना द्वारा गृह जल संयोजन की बैठक की। योजना की निर्माण कंपनी एलएंडटी के अधिकारी ने बताया कि 562 गांवों का सर्वे पूर्ण कर लिया गया है और ओवर हेड टैंक निर्माण कराने हेतु स्वायल टेस्टिंग का कार्य जारी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सबसे पहले सेवापुरी ब्लाक में 15 फरवरी 2021 तक इस योजना का सर्वे पूर्ण करा कर डीपीआर सबमिट करें। उन्होंने 100-100 डीपीआर तैयार करने व सत्यापन कराये जाने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर नशा मुक्ति का चलेगा अभियान
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने नशा मुक्ति के प्रचार अभियान की समीक्षा की। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान में स्टेट कोआर्डिनेटर श्रेया ने कार्य योजना प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने अगले दो दिनों में समस्त थाना क्षेत्रों में मीटिंग करा कर सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा सिगरेट की बिक्री पर रोक का निर्देश दिया।
नदियों में प्रदूषण पर रोक का निर्देश
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने पर्यावरण समिति की बैठक में कूड़ा निस्तारण की खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। नदी के किनारे पड़ने वाले गांवों के सफाई कर्मचारियों के कार्यशैली पर पूछा कि ये क्या करते हैं। इसी के साथ एफपीओ बनाकर जागरूकता फैलाने तथा नदी के तटों पर आर्गेनिक खेती करने के बारे में किसानों को जानकारी देने पर जोर दिया। रामनगर क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने का विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। गंगा प्रदूषण इकाई के अभियंता के अनुपस्थित होने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। पिंडरा में 27, राजातालाब में 18 तथा सदर तहसील में 14 वेस्ट लैंड यथा 59 चिन्हित वेस्ट लैंड का स्थलीय सत्यापन कराने व उसकी कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने आइजीआरएस की लंबित शिकायतों के निपटारे पर लापरवाही पर बेसिक शिक्षा अधिकारी, आईसीडीएस, कौशल विकास व सिंचाई यांत्रिक के वेतन रोकने का निर्देश दिया। बैठक में मंडी सचिव के अनुपस्थिति पर वेतन रोकते हुए चेतावनी जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें