फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएलएम के माध्यम से शिक्षकों ने दिखाया पढ़ाने का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मिशन प्रेरणा के तहत हर ब्लॉक में लगाए जाने वाले टीएलएम मेला व प्रदर्शनी का आयोजन बृहस्पतिवार को चिरईगांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय उमराहा प्रथम में लगाया गया। जिसमें शिक्षकों ने वेस्ट मटेरियल से विभिन्न मॉडल तैयार किये थे। जिसके जरिये वो बच्चों को पाठ्यक्रम की विषयवस्तु सरल तरीके से समझा सकेंगे। शिक्षकों ने मॉडल के माध्यम से पर्यावरण, गणित, विज्ञान और मानव जीवन चक्र से संबंधित सवालों को सहजता से समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

टीएलएम प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह व डायट प्राचार्य उमेश शुक्ला ने किया। प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए बीएसए ने कहा कि शिक्षा ऐसी हो जहां बच्चा आनंद ले सके। शिक्षण अधिगम सामग्री की सहायता से पढ़ाया गया पाठ विद्यार्थियों को आसानी से समझ में आता है। इस अवसर पर बीईओ रामटहल, डायट मेंटर अखिलेश्वर पूरी, एसआरजी राजीव सिंह, एआरपी डॉ. मनीष कुशवाहा, वरुण चतुर्वेदी, संतोष तिवारी, आलोक कुमार मौर्य, रवि शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें