फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत भरी खबर: सावन से पहले कैंट स्टेशन पर खुलेगा मेडिकल रूम, रेल यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Sat, 06 Jul 2024 11:31 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी कैंट स्टेशन पर रेल यात्रियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल रूम खुलेगा। सावन से पहले यात्रियों को यह सुविधा मिलने लगेगी। इसे लेकर उत्तर रेलवे के एडीआरएम ने स्टेशन का निरीक्षण भी किया। 
विज्ञापन
वाराणसी कैंट स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन से पहले कैंट स्टेशन पर मेडिकल रूम खुल जाएगा। इससे सफर के दौरान यात्रियों को चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। शुक्रवार को उत्तर रेलवे के एडीआरएम लालजी चौधरी और स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने चिह्नित स्थल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


रेल अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल कक्ष के लिए लखनऊ मंडल से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सावन से पहले इसे शुरू कर दिया जाएगा। कैंट स्टेशन परिसर निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक लालजी चौधरी ने रेलवे ट्रैक के ड्रेनेज सिस्टम को देखा और उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया। 

स्टेशन निदेशक कक्ष में संबंधित विभाग के अधिकारियों संग बैठक में उन्होंने कहा कि यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दें। खानपान के स्टालों और ट्रेनों के पेंट्रीकार का औचक निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लेते रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें